जिले में लगातार चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवाने में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार कार्य कर रही है। इसके बावजूद ग्रैप के नियमों की सरेआम अवहेलना हो रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को टीम ने रानी तालाब के नजदीक एक संस्थान पर दबिश देकर चल रहे जनरेटर को सील किया।
इसके अलावा भी कई संस्थानों में जाकर जांच कर ग्रैप के नियमों की जानकारी दी। शहर की हर कालोनी में निर्माण चला हुआ है। इसकी तरफ नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम का शायद ही ध्यान है।