फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुआना में दादा-पोते पर तेजधार हथियारों से हमला, आठ लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुआना में पुरानी रंजिश के चलते दादा और पोते पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां पोते की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुआना निवासी राजेश ने एफआईआर में बताया कि उनकी गांव के ही अशोक के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। तीन नवंबर को उसका पिता ईश्वर और बेटा विशाल खेतों की तरफ जा रहे थे। जब दोनों अशोक के मकान के सामने से गुजर रहे थे तो आरोप है कि अशोक ने अपने अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में ईश्वर और विशाल को गंभीर चोटें आईं। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जुलाना के अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अशोक, सुमन, शिवानी, कृष्णा, आनंद, राहुल, रितु और गोदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें