फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के काॅलेजों में बढ़ाईं स्नातक की सीटें

विज्ञापन
02जेएनडी05 : राजकीय महाविद्यालय जींद का फोटो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। 12वीं पास के बाद स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के अच्छी खबर है। जिले के 17 कॉलेजों में पहले 10672 सीटों पर दाखिले होते थे, अब सीटें बढ़ाकर 11600 कर दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
इसके अलावा कुछ कॉलेजों में सीटें घटाई भी गई हैं। जिन महाविद्यालयों में सीटें बढ़ाई गई हैं, वहां दाखिले को लेकर अधिक मारामारी रहती थी और कटऑफ लिस्ट हाई जाने के चलते दाखिला भी नहीं हो पाता था। ऐसे में इन महाविद्यालयों में सीटें बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा पहुंचेगा। पांच जून से दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 तक चलेगी। जुलाई महीने में पहली कटऑफ लिस्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा 17, 602 विद्यार्थियों ने पास की है। जिले में 17 महाविद्यालयों व एक विश्वविद्यालय में 11600 सीटों पर दाखिला होना है। महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर मारामारी होनी थी।
जींद और नरवाना कॉलेजों के मिले नए कोर्स
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला को नए कोर्स भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जींद के राजकीय महाविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) ऑनर्स हिस्ट्री के लिए 40 सीटें, बीकॉम ऑनर्स के लिए 40 सीटें, मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) मैथेमेटिक्स के लिए (40) सीटें मिली हैं। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय नरवाना में बीए ऑनर्स मैथेमेटिक्स की 40, बीए ऑनर्स ज्योग्राफी की 40 सीटें मिली हैं। राजकीय महाविद्यालय जींद में मास्टर ऑफ कॉमर्स की 20 सीटों की वृद्धि की गई है। राजकीय महाविद्यालय सफीदों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स में 20 सीटों की वृद्धि की गई है।
जींद और जुलाना महाविद्यालयों में घटाईं सीटें
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अनुसार राजकीय महाविद्यालय जुलाना में बीएससी नॉन मेडिकल संकाय की 40 व बीकॉम की 40 सीटों में कमी की गई है। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय जींद के बीकॉम संकाय में भी 60 सीटों की कमी की गई है।
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
5 से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 23 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। एक से 20 जुलाई के बीच कटऑफ लिस्ट लगाई जाएंगी और फीस जमा करवाई जाएगी। 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। बची सीटों पर दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खुलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए ऑनर्स हिस्ट्री की 40, बीकॉम ऑनर्स की 40 और एमएससी मैथ की 40 सीटों में वृद्धि की गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से खास हिदायत भी दी गई है कि दाखिले से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 पर या हेल्पडेस्क की ई-मेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें