फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर खुद हड़पे रुपये

Mon, 25 Dec 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना में एलटी फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ 2.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शहर थाना नरवाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह एलटी कंपनी में टीएम के पद पर कार्यरत है। राहुल फौजदार निवासी देहरा भरतपुर राजस्थान, आशीष निवासी गांव मालवी जुलाना, शुभम निवासी शहजादपुर अंबाला और विकेश कुमार शिशवाला रावलवासिया खुर्द हिसार उनकी कंपनी में एफएलओ के पद पर नौकरी कर रहे थे। चारों का काम ग्राहकों से लोन की किस्तों की उगाही कर के राशि को कंपनी के अकाउंट में जमा करवाने का काम था। राहुल फौजदार ने नरवाना शाखा क्षेत्र में कंपनी के नाम से ग्राहकों से 84 हजार, आशीष ने ग्राहकों से 31350 रुपए की किस्त ली, शुभम ने 97207 रुपये, विकेश ने भी 35550 की किस्त राशि एकत्रित कर कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाया। कंपनी की ऑडिट में चारों कर्मचारियों द्वारा किए गए गबन का खुलासा हुआ। चारों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर 248260 का गबन किया है। नरवाना शहर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें