24जेएनडी24-करसिंधु गांव में महिलाओं को योजना के तहत गैस चूल्हे वितरित करते हुए। विज्ञप्ति
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को सफीदों खंड के गांव करसिंधू में पहुंची। इसमें विशेष तौर पर जिलाध्यक्ष राजू मोर ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष राजू मोर और ग्रामीणों ने करसिंधू गांव में पीएम मोदी का ग्रामीणों संग संदेश सुना।
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना से देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के आंखों से निकलने वाले आंसुओं को पोंछने का काम मोदी सरकार ने किया है। जिन पात्र माताओं व बहनों को रसोई गैस नहीं मिला है, उन सभी को गांव-गांव जाकर रसोई गैस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी को रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए किसी मंत्री व वीआईपी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं रही। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने लोक हितैषी कार्यों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्तियों तक घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रही है। वहीं दूसरी टीटोखेड़ी गांव में सोनीपत लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य जसमेर रजाना, उझाना खंड में हमीरगढ़ एवं खरल, जींद खंड के हैबतपुर व निर्जन गांव में बीडीपीओ फूल सिंह ने शिरकत कर ग्रामीणों को संबोधित किया। इसी प्रकार उचाना एवं जुलाना खंड में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव में पहुंची।