फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी तथा रोडवेज में परिचालक लगाने की एवज में दो युवकों से छह लाख हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव हाडवा निवासी देवेंद्र शर्मा ने 19 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाले गए पटवारी के पद का साक्षात्कार आया था।
फरवरी 2013 को उसके संपर्क में होशियापुर निवास महिला विजया आई। उसने चयन आयोग में अच्छी जान पहचान होने और दो लाख रुपये में सेलेक्शन कराने की बात कही।
इस दौरान विजया ने उससे गांव रामराये निवासी पवन शर्मा और अपने ससुर अर्बन एस्टेट निवासी रविंद्र से मिलाया। जिस पर वह उसके झांसे में आ गया और उन्हें दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

 इसी दौरान उसने गांव के ही राकेश का भी परिचालक के लिए साक्षात्कार आ गया। उसके चयन करवाने की नाम पर तीनों ने दोनों युवकों से चार लाख रुपये ले लिए।
उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका पटवारी तथा परिचालक के पद पर चयन हो जाएगा। लेकिन दोनों ही पदों पर चयन नहीं हुआ। चयन न होने पर दोनों युवकों ने उनसे रुपये लौटाने को कहा तो तीनों से मना कर दिया। जब दबाव डाला गया तो युवकों को जान से मारने की धमकी मिलने लगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीर को देखते हुए शहर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जांच के आधार पर देवेंद्र शर्मा की शिकायत पर गांव होशियारपुरा निवासी विजया, गांव रामराये निवासी पवन शर्मा, अर्बन एस्टेट जींद निवासी विजया के ससुर रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें