फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठकों में हां, बाद में न करने से हुआ आंदोलन- चौटाला

Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
govt is responsible for jaat alligation - फोटो : govt is responsible for jaat alligation
विज्ञापन
विधानसभा में प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस के कारण हरियाणा प्रदेश बिखराव की तरफ है। भाजपा की नीतियों तथा कांग्रेस की साजिश के कारण प्रदेश के 30 नौजवानों की मौत हुई और प्रदेश में जातिवाद का जहर घुल गया। प्रदेश में भाईचारा तथा सौहार्द स्थापित करने के लिए इनेलो एक वर्ष तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाएगी तथा प्रदेश को फिर से भाईचारे की पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन


कालवा गांव में सदभावना सम्मेलन में चौटाला ने कहा कि जाट समाज के लोग जब भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आरक्षण देने की बात कही लेकिन जाट नेताओं की बैठकों के तुरंत बाद वे मुकर गए। बार-बार भाजपा की टरकाऊ नीतियों के कारण लोगों को आंदोलन का रास्ता अपना पड़ा और प्रदेश में यह आंदोलन हुआ।

सत्ता में आने से पहले भाजपा ने प्रदेश के किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने, बेरोजगारों को 7 से 9 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्गों को दो हजार रुपये पेंशन देने, गेस्ट टीचरों व कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने जैसे वादे किए, लेकिन अब ये सभी जुमले बन गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन की बात कही थी, लेकिन आज भी सफाई कर्मचारी इसके लिए तरस रहे हैं। भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। इस पर लगा था कि प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार होगा लेकिन बजट सत्र में इस नारे को सफल बनाने के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों निशाने पर
चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की पहचान जननायक स्वर्गीय ताऊ देवीलाल, सर छोटूराम जैसे महान समाज सुधारकों से है, लेकिन आज भाजपा और कांग्रेस केवल मात्र अपना हित साधने के लिए बिखराव की तरफ धकेल रही हैं। भाजपा सरकार ने तरह-तरह के फ्लॉप अभियान चलाकर जिस तरीके से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया।

कुलदीप का कोई वजूद नहीं, कांग्रेस में भी नहीं रहेगा
कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में शामिल हो जाने पर चौटाला ने कहा कि कुलदीप का स्वयं की पार्टी में कोई वजूद नहीं था, कांग्रेस में भी कोई वजूद नहीं रहेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार को लोगों ने कांग्रेस के घोटालों से तंग आने के बाद मोदी की बातों पर विश्वास करके सत्ता सौंपने का काम किया था लेकिन न तो केंद्र की सरकार ने और न ही हरियाणा की सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व जो भी वायदे जनता से किए थे, उनमें से किसी भी वायदे को पूरा नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें