फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति में देरी, सड़क पर उतरे जेबीटी अध्यापक

Sun, 08 May 2016 11:36 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
jbt teachers protest on road - फोटो : jbt teachers protest on road
विज्ञापन
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने नियुक्ति में हो रही देरी के विरोध में रविवार को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जेबीटी अध्यापकों ने प्रदर्शन कर जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर जिला प्रशासन को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। नवचयनित अध्यापकों ने 14 मई तक शिक्षा विभाग व सरकार से स्कूलों में नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर 15 मई से नवचयनित अध्यापक पंचकूला में परिवार के साथ महापड़ाव करेंगे। रविवार को जिलेभर के नवचयनित जेबीटी अध्यापक नेहरू पार्क में जिला प्रधान संजीव के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। अध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रधान संजीव ने कहा कि 31 मार्च को अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। अदालत के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया था।

इसके बावजूद एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद नवचयनित अध्यापकों को नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अगर 14 मई तक नियुक्ति नहीं दी जाती है, तो 15 मई को प्रदेशभर से नवचयनित जेबीटी अध्यापक पंचकूला में परिवार के साथ महापड़ाव शुरू करेंगे। जिले में नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की संख्या 651 है।
विज्ञापन


नवचयनित जेबीटी अध्यापक नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे तथा नायब तहसीलदार आनंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सुरेंद्र बिरौली, नरेश आर्य, नरेश कुमार, अमरजीत, रोहताश रेढू़, राजेश मलिक समेत जिलेभर के नवचयनित जेबीटी अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें