फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के सिस्टम ने की खिलाड़ियों की हत्या : सुरजेवाला

विज्ञापन
29जेएनडी07-एक सामाजिक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजे
विज्ञापन
जींद। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी और अमन की प्रदेश सरकार के सिस्टम ने हत्या की है। रोहतक के खिलाड़ी करीब डेढ़ माह पहले मुख्यमंत्री से मिले थे लेकिन सीएम ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी कीमत युवा खिलाड़ी को जान देकर चुकानी पड़ी। हार्दिक देश का बड़ा बास्केटबॉल खिलाड़ी बन सकता था।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला शनिवार को जींद में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में 85 गैंग सक्रिय हैं। यह बात कई राज्यों के डीजीपी की बैठक में सामने आई थी।
बोले, आज प्रदेश का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जिससे फिरौती नहीं मांगी गई हो। उन्होंने लगातार हो रहीं हत्याओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब एसआईआर होगा तो जनता और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी बराबर की होगी कि वह वोट चोरी होने से रोके।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि सभी राजनीतिक दल और नेता सत्ता जींद से लेते हैं और सत्ता मिलने के बाद वह जींद को भूल जाते हैं। अगर एक देश एक चुनाव नियम लागू होता है तो देश में वोट की कोई अहमियत नहीं रह जाएगी। रणदीप सुरजेवाला ने एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को देश की जनता के लिए आघात बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें