29जेएनडी45-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत राहगीर
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव के पास कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर ली है।
जींद निवासी हलवाई लगभग 42 वर्षीय कृष्ण ऑटो में सवार होकर रोहतक से शहर की ओर जा रहे थे। जब वह गतौली गांव के पास पहुंचे तो ऑटो के पहिए में पंक्चर हो गया। कृष्ण पंक्चर की दुकान देखने के लिए ऑटो से नीचे उतरा तो रोहतक की तरफ से आ रही कार ने उन्हें मार दी। वह फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक कार मौके पर ही कार छोड़ भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भिजवाया।
गतौली चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर ली है।