फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांगें सुने सरकार, संवाद से निकाले समाधान : विनेश फोगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांगों को सुनकर संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए। युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को दबाने के बजाय उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की जानी चाहिए। कहा, देश के छात्र अपने भविष्य, अधिकारों के लिए सड़क पर हैं। फोगाट ने विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उनके संघर्ष के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को भटकाने, बदनाम करने या तोड़ने की कोशिश हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों की सबसे बड़ी ताकत उनका धैर्य, अनुशासन और शांतिपूर्ण संघर्ष है।

विधायक ने कहा कि अधिकारों की लड़ाई में पूरा देश विद्यार्थियों के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्य और अहिंसा की ताकत से विद्यार्थियों की आवाज मजबूत होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके संघर्ष और मांगों के समर्थन में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें