01जेएनडी07-घोघडिय़ां गांव में राकेश के खेत में ओलावृष्टि से टूटी सोलर प्लेट। स्रोत किसान
जींद। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चली तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। रामराजी ढुल ने कहा कि किसानों को फसल खराबे के उचित मुआवजे की मांग को लेकर जल्द ही डीसी और कृषि विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रामराजी ने कहा कि दो दिन पहले तक किसान खुश थे और अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। शुक्रवार की रात हुई ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से उचाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भाकियू कार्यकारिणी ने घोघड़ियां, बड़ौदा, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां सहित कई गांवों का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। गेहूं और सरसों की फसल में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। 50 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। सरकार को चाहिए कि किसानों को कम से कम 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए।