06जेएनडी19-नगूरां गांव में बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते स्कूल प्राचार्य व अन्य अध्यापकगण।
अलेवा। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते वीरवार को शहीद ईश्वर सिंह रंगा राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां के अध्यापकों ने नगूरां सहित अन्य गांवों में बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक तथा दाखिला करवाने को लेकर घर-घर दस्तक दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। प्राचार्य ने कहा कि नगूरां गांव का शहीद ईश्वर सिंह रंगा राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा ब्लॉक का एक मात्र ऐसा स्कूल है, जिसमें सीबीएसई के पैटर्न पर पढ़ाई होगी। बच्चों को इस स्कूल में दाखिले के लिए नौ मार्च को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। उसी के आधार पर बच्चे को स्कूल में दाखिला मिलेगा। प्राचार्य ने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।