फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने 683 गोशालाओं के संचालन के लिए 216 करोड़ 25 लाख की राशि की जारी : श्रवण गर्ग

विज्ञापन
16जेएनडी21: बाबा फुल्लू साध गोशाला कापड़ो पहुंचे गो सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कापड़ो बाबा फुल्लू साध गोशाला में हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने औचक निरीक्षण कर गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं को जांचा। चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाओं के संचालन के लिए निरंतरता में कार्य किए जा रहे है। समाज के लोग भी अपना सहयोग करके इसमें अपना योगदान देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोग से पंजीकृत 683 गोशालाओं के संचालन के लिए 216 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश की जो गोशालाएं सोलर प्लांट लगवाना चाहती है वह आयोग में अपना मांग पत्र भरकर भेज सकती है। इसके लिए गोशाला को कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत खर्च अदा करना होगा बाकी राशि सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। सरकार द्वारा गोशालाओं के बिजली खर्च कम करने के उदेश्य से गोशालाओं में बिजली दो रुपये यूनिट दी जाती है। गोशाला की जमीन से संबंधित जो रजिस्ट्री होती है वह भी निशुल्क होती हैं। इस अवसर पर नत्थू राम जैन प्रधान, महिपाल सचिव, शुभम शर्मा, नानू, राजू, डॉ. जयबीर, विजय, अशोक, बनवारी, विकास, जोधा, धीरा, अकुंश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें