25जेएनडी28: सभी छात्रों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। संवाद
नरवाना। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना में 24 फरवरी को खंड स्तरीय रीडिंग प्रमोशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कई श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा छठी की अवनी ने प्रथम स्थान, अंग्रेजी स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा छठी की रुचिका व कक्षा सातवीं की पिंकी और हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की लक्ष्मी ने प्रथम स्थान, कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा नौंवी के केशव ने प्रथम स्थान, कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की तमन्ना ने प्रथम स्थान व कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की नीतू ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी छात्रों ने विद्यालय ओर गांव का नाम रोशन किया है।