फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसानों को दी एमएसपी की गारंटी : देवेंद्र अत्री

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी22: समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि किसान हित में किसी ने काम किया है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं सीएम नायब सिंह सैनी हैं।
विज्ञापन

किसानों के हित को लेकर निरंतर भाजपा सरकार फैसले ले रही है। कांग्रेस ने किसानों से वादे किए, लेकिन उनको पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों से जो वादे किए उनसे बढ़कर काम किया। किसानों की फसलों के भाव भाजपा के राज में निरंतर बढ़े है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को एमएसपी की गारंटी दी है। सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेशन तक जारी कर दिया है। हरियाणा ऐसा प्रदेश है जो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदता है। इस दौरान विधायक ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में लोगों से रूबरू हुए। लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है। हर समस्या पता लगने के बाद उसका समाधान किया जाता है। विकास को लेकर सीएम ने अपनी तिजोरी का मुंह उचाना के लिए खोल रखा है। विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। संवाद

23जेएनडी22: समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें