फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाने में सरकार फेल : बीरेंद्र सिंह

Sun, 21 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी13: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार टेल तक पानी पहुंचाने की अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि गिनवा रही है, जो सिर्फ बातों में ही है। आज किसानों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है। पानी की कमी के कारम धान की रोपाई नहीं हो पा रही है । किसान की मुख्य आय का स्रोत खेती है। समय पर बिजाई नहीं हुई तो उसे नुकसान होगा। सरकार भाखड़ा से अधिक पानी की मांग करें। ये 15 दिन धान रोपाई का समय है, ताकि टेल तक पानी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून अगर एक्टिव हो जाता है तो किसान को राहत की सांस मिलेगी। किसान आज नहरी पानी के लिए तरस रहा है, इसलिए सरकार जल्द से जल्द हर खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाए। जो नहरी पानी की चोरी हो रही है उसको भी रोका जाए। किसान खेती पर निर्भर होता है। धान की फसल की रोपाई नहीं हुई तो किसान कर्ज में डूब जाएगा। सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में 18 साल की उम्र में सेलेक्शन और 22 की उम्र में घर की तरफ रवाना। ये युवाओं के साथ अन्याय है। युवा फौज में आरक्षण लेने के लिए नहीं जाता है। युवाओं को फौज में रहने का पूरा अवसर सरकार दे। पुरानी पद्धति अपनाते हुए केंद्र सरकार अग्निवीर योजना के लिए अलग सुविधा बनाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ रहे अपराध से हर कोई डरा हुआ है। भाजपा के दस साल के शासन में युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसल के भाव नहीं मिले। इस अवसर पर सज्जन सिंह, राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, राजेश श्योकंद, आईएस लाखलान, शिवनारायण शर्मा, वृंदा शर्मा मौजूद थी।

20जेएनडी13: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें