फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन का मुख्य फोकस ग्रामीण विकास पर : एडीसी

विज्ञापन
26जेएनडी04: प्रशासन के रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीण अपनी समस्याएं रखते हुए। स्रोत : प्रशासन - फोटो : संगठन
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ गांव में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी प्रदीप कुमार ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया।
एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य फोकस ग्रामीण विकास पर है। गांवों के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता जरूरी है और लोगों को योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए ताकि जरूरतमंद परिवारों तक लाभ पहुंच सके। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा कर रिपोर्ट डीसी कार्यालय भेजी जाए। उन्होंने अमावस्या के अवसर पर पांडु-पिंडारा तीर्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तालाब में नहरी पानी भरवाने और खाल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अशरफगढ़ के पीर बाबा तालाब में भी पानी भरवाने के आदेश दिए गए। ग्रामीणों ने खेतों के नाले का लेवल ठीक करवाने, कब्रिस्तान के रास्ते से कब्जा हटवाने, पेयजल लाइन दुरुस्त करने, बिजली के ढीले तार ऊपर उठाने, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के लिए शेड बनवाने, पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना, खेतों के रास्ते पक्के करवाने, खेल किट उपलब्ध करवाने और फैमिली आईडी दुरुस्त कराने जैसी समस्याएं रखीं।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीएसपी संजय कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, तहसीलदार शालिनी लाठर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

26जेएनडी04: प्रशासन के रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीण अपनी समस्याएं रखते हुए। स्रोत : प्रशासन- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें