फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काफी रही प्रथम

Mon, 24 Feb 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी01: राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इमसें मुख्यातिथि के तौर पर प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाॅ. आरसी जैन, डाॅ. जयबीर सिह, डाॅ. जसवंत संधु, प्रो. राजेश बूरा शामिल हुए।
विज्ञापन

प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू है। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। जीत से बेशक सीख मिले न मिले लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों को पता चलता है। हार से निराश नहीं हो बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के अंदर खेलों में हिस्सा लेने की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि खेलों से भी छात्र आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का अपना महत्व है। हरियाणा की खेल नीति खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद है जिसमें उचित ईनाम, उचित रोजगार दिया जाता है।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काफी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में संगीता ने प्रथम, अंतिम ने द्वितीय और अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 100 रिले रेस प्रतियोगिता में काफी ग्रुप ने प्रथम, राखी ग्रुप ने द्वितीय और संगीता ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। लॉग जंप प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और अन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, आशा ने द्वितीय व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

24जेएनडी01: राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें