फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी में कै द चोरों की गाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। देर रात अज्ञात चोरों ने सफीदों नगर की करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। इन चोरी की घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलों का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोर कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने जींद रोड स्थित बालाजी इलेक्ट्रिशियन का ताला तोड़कर 4 बैटरी चोरी कर ली। हाट रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी के गेट के सामने भैयाराम रवि प्रकाश की खल बिनौले की दुकान से गल्ला व एक बैटरी चुरा ले गए। गल्ले में करीब 2500 रुपये थे। वहीं खानसर चौक स्थित ओंकार ट्रांसपोर्ट कंपनी से बैटरी, नागक्षेत्र मोड़ के पास सोनू ऑटो बैटरी की दुकान से 3 बैटरी, पानीपत रोड पर दुर्गा मोटर गैराज की दो दुकानों के तोड़े तोडक़र एक बैटरी चोरी की ली। इसके अलावा पानीपत रोड पर ही कंचन मोटर गैराज से कंप्रेशर चोरी करने का प्रयास किया। दुकानदारों का कहना था कि वह रात को अपनी दुकानें ठीक ठाक बंद करके गए थे, लेकिन सुबह जब दुकानों पर आए तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। सिटी थाना के जांच अधिकारी विनय ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें