उचाना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय करसिंधु में कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी साक्षी शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच रामचंद्र और विद्यालय के मुख्याध्यापक चुड़ियाराम ने संयुक्त रूप से की। मुख्याध्यापक चुड़ियाराम ने कहा कि साक्षी शर्मा ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संवाद