फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Fri, 12 May 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी में अपने मकान के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली और भाग गए। एक युवक ने हेलमेट पहना था और दूसरा मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर लिया था।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी महिला राजबाला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह लगभग सवा सात बजे वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए, जिसमें चलाने वाला हेलमेट पहने हुए था और दूसरा मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। जैसे ही वह उसके पास आए तो पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब तक वह संभली तब तक वह बाइक पर दूर जा चुके थे। आनन-फानन में वह बाइक का नंबर भी नहीं देख पाई। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें