नरवाना। नरवाना के रेलवे रोड पर गाड़ी से दूध की सप्लाई कर रहे दूध एजेंसी संचालक से मारपीट कर 27 हजार रुपये छीन लिया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत मेें राम नगर नरवाना निवासी प्रदीप ने बताया कि उसने सिक्योरिटी जमा करवाकर लक्ष्य दूध की एजेंसी ली हुई है। वह 9 मई को शाम के समय रेलवे रोड नरवाना पर अपनी गाड़ी से दूध की सप्लाई कर रहा था। इसी बीच अवनीत उर्फ टिशू के साथ 5-6 अज्ञात लोग आए और मारपीट की और जेब से 27 हजार रुपये छीन कर ले गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अवनीत उर्फ टिशू को नामजद कर छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। संवाद