फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वचन पालन और भक्ति से मिलता है भगवान का आशीर्वाद : गिरधारी लाल

विज्ञापन
24जेएनडी23: जयंती देवी मंदिर में कथा सुनकर नृत्य करती महिलाएं। स्रोत: पुजारी
विज्ञापन
जींद। जयंती देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित गिरधारी लाल ने श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर भक्ति भाव प्रकट किया।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने देवताओं और धर्म की रक्षा के लिए वामन अवतार धारण किया था।
उन्होंने राजा बलि के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान वामन ने उनसे तीन पग भूमि मांगी थी, जिसे राजा बलि ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद भगवान ने विराट रूप धारण कर दो पग में पृथ्वी और आकाश को नाप लिया तथा तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना सिर भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्ति, सत्य, दान और वचन पालन से मनुष्य का जीवन सफल बनता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने भी वामन भगवान की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें