फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनमत संग्रह यात्रा निकालेंगे गोभक्त जगतानंद महाराज

Mon, 04 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोवंश के हालत सुधारने के लिए जगतानंद महाराज गोभक्तों के साथ जनमत संग्रह यात्रा की शुरुआत करेंगे। हालांकि 40 दिन तक अनशन रखने से कमजोर होने के बाद जैसे ही स्वास्थ्य में सुधार होगा उसके बाद वह जनमत संग्रह यात्रा शुरू करेंगे। वह रविवार को शहर के बत्तख चौक स्थित एक निजी स्कूल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने अनशन खत्म कर दिया था। वह तीन-चार मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर 40 दिनों से अनशन पर बैठे थे। उनकी शनिवार को डीसी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें गुजरात की तर्ज पर गोचरण विकास बोर्ड का गठन करने की मांग, गायों के लिए बड़ा बीड़ में 500 एकड़ जमीन देने, मृत गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए जिले में जगह देने की मांग की गई। इसको लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जिले में गायों के अंतिम संस्कार को लेकर पांच एकड़ जमीन दिलवा देंगे। इसके अलावा बीड़ के पास जमीन वन विभाग की है। वहीं गोचरण विकास बोर्ड का गठन करने का मामला भी सरकार का ही है, इसलिए यह दोनों मामले सरकार तक के लेवल के हैं। जगतानंद महाराज के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर चर्चा की। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों ने जरूरत के अनुसार फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। इस अवसर पर संत गोपालदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें