20जेएनडी17-कार्यक्रम को संबोधित करती मुख्य अतिथि बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता। स्रोत संगठन
जींद। गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। नागरिक अस्पताल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने कहा कि सरकारी कर्मचारी होने के साथ-साथ समाज का अहम हिस्सा होने के नाते बाल विवाह की बुराई को जड़ से समाप्त करना हम सबका परम कर्तव्य है।
उन्होंने जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराते हुए आह्वान किया कि सभी को मिलकर जींद को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस सामाजिक बुराई का जड़ से खत्म करके ही हम अपनी बच्चियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला आशा समन्वयक शीला देवी, रवि लोहान, आरती, नीलम, जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा, मनीष, दीक्षा तथा रमन मौजूद रहे।