फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अत्री ने किया एक करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने सोमवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नगूरां, अलेवा और खांडा का दौरा कर एक करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में गलियों का निर्माण, सामुदायिक शेड, चौपालों का जीर्णोद्धार और गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण शामिल है। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य विकसित उचाना के सपने को साकार करना है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले विकास और रोजगार केवल चुनिंदा जिलों तक सीमित था लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद को खत्म कर पूरे प्रदेश में समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची की नीति से युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। इस मौके पर बीडीपीओ जयपाल सिंह, एसडीओ राजेंद्र कुमार, जेई रजत और शमशेर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें