फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिकारियों के पास जाओ और बोलो कि तहसील कार्यालय में रिम पेपर नहीं हैं

Wed, 21 May 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी07-खेवट निकलवाने के लिए पहुंचा ढांडाखेड़ी निवासी आशीष। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला की तहसील कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से रिम पेपर खत्म है। तहसील कर्मचारी रिम पेपर उधार पर लेकर काम चला रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने काम कराने आ रहे लोगों से कहा कि अधिकारियों के पास जाओ और बोलो कि तहसील कार्यालय में रिम पेपर नहीं हैं। काम नहीं हो सकते। इस पर लोगों ने तहसील कार्यालय में हंगामा कर दिया। कर्मचारियों और आम लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। जब कई देर काम रुके रहे तो लोग खुद ही दुकानों से रिम पेपर लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गए। वहीं काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह खेवट, इंतकाल, रजिस्ट्री, फर्द जैसे कार्य कराने के लिए लोग तहसील कार्यालय पहुंच गए थे। हालांकि सुबह के समय कार्य सुचारू रूप से होता रहा, लेकिन दोपहर को कर्मचारियों और लोगों के बीच बहस हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि तहसील में रिम पेपर खत्म हो चुके हैं। इसलिए प्रिंट नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन ज्यादा गर्मी के कारण परेशान हो गए।
इसके बाद लोगों का भी धैर्य जवाब दे गया और कर्मचारियों के साथ बहस शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारियों के पास जाओ और बोलो कि तहसील कार्यालय में रिम पेपर नहीं हैं। इससे लोगों में और रोष बढ़ गया। उनका कहना था कि उनका काम तहसील कार्यालय तक का है। वह कोई भी कार्य करवाने के लिए फीस भरते हैं।
विज्ञापन




सुबह आया था, यहां पता चला रिम पेपर ही नहीं है

वह खेवट निकलवाने को लेकर सुबह तहसील कार्यालय में आया था। यहां आने के बाद पता चला कि तहसील में रिम पेपर खत्म है। इसके बाद वह दुकान पर गए और रिम पेपर खरीदकर लाए, लेकिन अभी तक उनका काम नहीं हुआ है।

आशीष, ढांडाखेड़ी


तहसील कार्यालय में रिम पेपर की कोई कमी नहीं है। यदि किसी आमजन को ऐसी कोई समस्या आई है तो उनसे मिले। तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद

21जेएनडी07-खेवट निकलवाने के लिए पहुंचा ढांडाखेड़ी निवासी आशीष। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें