फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय खेल महोत्सव में उझाना स्कूल की बेटियों ने लहराया परचम

Tue, 11 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी18: राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय उझाना में खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्
विज्ञापन
नरवाना। बेटियों ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय उझाना की छात्राओं ने राज्यस्तरीय व सांसद खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा लक्षु ने कुश्ती मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। लक्षु ने क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र की खिलाड़ी को हराया जबकि सेमीफाइनल में चरखी दादरी की खिलाड़ी पर विजय दर्ज की।
फाइनल में रोहतक की खिलाड़ी से कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से हारते हुए उसने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुमित्रा ने लक्षु को सम्मानित करते हुए उसकी मेहनत और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कोच अनिल पहलवान बेलरखां का भी धन्यवाद किया। जिनके मार्गदर्शन में लक्षु ने यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ विद्यालय की अंडर-17 व अंडर-14 बॉलीबाल टीम ने भी सांसद खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता फरैण कला में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उझाना की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उनकी यह उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगी। विद्यालय स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें