फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली किशोरियां 20 नवंबर तक करें आवेदन

Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला व बाल विकास विभाग की अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने बताया कि विभाग की ओर से हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली बच्चियों को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए 20 नवंबर तक 18 वर्ष व उससे कम आयु की बच्चियां से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिनके द्वारा खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्य, बहादुरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, वृक्षा, रोपण, इत्यादि के क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धि हासिल कि गई है। उनका नाम पुरस्कार के लिए भेजा जाना है। संबंधित को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर लाभान्वित किया जाना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों पर विभाग द्वारा निर्धारित कि गई 11 हजार रुपये की राशी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
खेलों में उपलब्धि

किसी भी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी स्थान प्राप्त किया हो। पुरस्कार के लिए खेल एवं युवा विभाग के माध्यम से अनुशंसा के पश्चात् ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ी को 11 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए
गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक परंपरा, प्रदर्शन कला जैसी उपलब्धि, पेंटिंग और लेखन आदि किसी भी श्रेणी में अनुकरणीय राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राज्यस्तर या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हो, उक्त का आवेदन पुरस्कार के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से अनुशंसा के पश्चात् ही स्वीकार किया जाएगा।

समाजिक कार्य के लिए
समाजिक मुद्दों, शिक्षा क्षेत्र, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य आदि पर जागरुकता पैदा करने में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल की हो। यह सम्मान डीसी की अनुशंसा के पश्चात् ही दिया जाएगा।
वीरता के लिए
दिव्यांग बच्चों द्वारा किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि जैसे शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कि गई हो और दिव्यांगता 60 प्रतिशत से अधिक सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित किया गया हो। इस सम्मान के लिए सक्षम अधिकारी माध्यम से अनुशंसा के पश्चात् ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा ।

इस प्रकार करें आवेदन
इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 20 नवंबर तक अपना आवेदन लघु सचिवालय कंज्यूमर कोर्ट द्वितीय तल कमरा नंबर एक महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वयं उपस्थित होकर अपना पूर्ण बायोडाटा, पता, फोटो व प्राप्त की गई उपलब्धी सहित कार्यालय में सत्यापित प्रति जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें