फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में आई फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की शिकायत

Tue, 04 Nov 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। समाधान शिविर में विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी महिला ने अवैध फैक्टरी से हो रहे वातावरण प्रदूषण की शिकायत दी। उन्होंने एडीसी विवेक आर्य को बताया कि इस फैक्टरी में हानिकारक कैमिकल बनाकर फाइबर बनाया जा रहा है और वहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद एडीसी ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसकी गहनता से जांच करें। अगर फैक्टरी के कारण वहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाए।
वहींए लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को एडीसी विवेक आर्य ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में ज्यादातर शिकायत क्रिड व अन्य विभागों की मिली। इनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को समयबद्ध तरीके से समाधान करें।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायत दी। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेन्द्र दून, आरटीए गिरीश कुमार, नगराधीश मोनिका रानी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
शिविर में आईं यह शिकायतें
अर्बन एस्टेट निवासी में प्रदूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत महिलाओं ने दी। इसमें एडीसी ने जांच करके सुधार के निर्देश दिए। राहुल पुत्र राजपाल निवासी नरवाना द्वारा अर्जित अवकाश का भुगतान व बकाया एरियर दिलवाने की शिकायत रखी। बधाना गांव निवासी खजाना ने समाधान शिविर में शिकायत दी कि उसका राशन कार्ड पहले बना हुआ था वह अब कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें