फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
31जेएनडी04: सेनेटरी पैड बनाने की विधि सीखती हुई छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चाखेड़ा के साथ मिलकर छात्रों को सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य अंजना लोहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण को समझौता ज्ञापन के अनुसार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण कॉलेज में मानव संसाधन मंत्रालय के उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के छात्राओं ने सेनेटरी पैड बनाने की प्रक्रिया को सीखा। इस दौरान कॉलेज के उन्नत भारत अभियान की प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा, एनएसएस प्रभारी मधु शर्मा व कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चाखेड़ा के निदेशक रमन शीलवंत के नेतृत्व में छात्रों द्वारा सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण लिया गया। सेनेटरी पैड को सिखाने के लिए महिला सिलाई बुनाई प्रशिक्षिका सुमनलता ने सेनेटरी पैड बनाने का सामान के बारे में जानकारी दी। आईक्यूएसी की कन्वीनर डॉ. नयनदीप ने बताया कि उन्नत भारत अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें