फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कुचल कर मारने वालों को फिर दिया टिकट : बलजीत

Fri, 26 Apr 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी21-तहसील कार्यालय में चल रहे धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का तहसील कार्यालय में चल रहा धरना वीरवार को 735वें दिन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता छज्जूराम ने की और मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया।
विज्ञापन

बलजीत सिंह मांडी ने बताया कि वर्तमान दौर की स्थिति वैसी ही है, जहां कातिल भी वही न्यायाधीश भी वही और गवाह भी वही हो तो न्याय की गुहार किससे करें। वैसे तो किसान मजदूर को अन्नदाता कहकर पुकारा जाता है, लेकिन उनके दर्द को बांटने वाला कोई नहीं है। लखीमपुर खीरी के किसानों को गाड़ी से कुचल कर मौत के घाट उतारने वालों को फिर से एमपी का टिकट दिया गया है। उन्हें सजा कब होगी। किसानों का हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाले चुनाव के समय बहुत मिल जाएंगे, जो खुद को किसान-मजदूर का बेटा कहता है और संसद में पैरवी कॉरपोरेट घरानों की ही करते मिलते हैं। आम जन की कहीं सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धरने पर बैठे किसानों को आश्वासन दिया था कि उनको गुलाबी सुंडी 2022 का मुआवजा शीघ्र दिलवाया जाएगा। बिजली बिल 2022 वापस करने का वादा किया था। आज तक वापस नहीं हुआ।

25जेएनडी21-तहसील कार्यालय में चल रहे धरने पर बैठे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें