फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कूड़ा उठाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Mon, 14 Jul 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी11-अर्बन एस्टेट के पार्क में श्रमदान करते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत संस्था - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एन्वायरमेंट सेव ने रविवार को अर्बन स्टेट के पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 431वां अभियान था। सेवा संस्था के सदस्यों ने पार्क में आस पड़ोस की महिलाओं और बच्चों के सहयोग से पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

सदस्यों ने पार्क में पड़े हुए पॉलीथिन और अन्य कूड़ा को उठाया। उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि लोगों ने पर्यावरण शुद्ध रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। आजकल पौधरोपण का उचित समय है इसलिए पौध लगाकर उन्हें स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए।
वहीं पर्यावरण शुद्ध रखने में अपना योगदान देना चाहिए। पर्यावरण हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। स्वच्छता पर्यावरण शुद्ध रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए सभी ने कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए और वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगबीर देशवाल, बलबीर सिंह श्योकंद, वानप्रस्ती सत्य मुनि, कुलबीर शर्मा, जोरा सिंह रेढू, बालवीर सिंह, बलजीत रेढू, रोहताश गुप्ता, ब्रह्मजीत देशवाल, सुजान सिंह पूनिया, हरबीर सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें