13जेएनडी14-कंडेला गांव में हुई बैठक में मौजूद खाप पदाधिकारी। स्रोत खाप
- फोटो : samvad
जींद। कंडेला गांव में रविवार को सर्वजातीय कंडेला खाप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान धर्मपाल कंडेला ने की। उन्होंने कहा कि खाप पिछले कई वर्षों से नशा निवारण और आपसी सद्भावना बनाए रखने के लिए जनहित में जागरूकता अभियान चला रही है।
प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि खाप ने अपने खाप गांवों में कई आपसी विवादों का समाधान करके भाईचारा स्थापित किया है, फिर भी नशाखोरी पर प्रभावी रोक लगानी अभी भी आवश्यक है। सरकार और प्रशासन को इस दिशा में और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। खाप उपप्रधान दयानंद नंबरदार ने बताया कि कंडेला खाप ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि हरियाणा के लोगों की औसत आयु 68 वर्ष है, जबकि राष्ट्रीय औसत 70 वर्ष है और दिल्ली में यह 74 वर्ष है। भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में औसत आयु का कम होना चिंता का विषय है।
इसके पीछे नशा, बेरोजगारी, परिवारों में असंतोष और सामाजिक मूल्यों में गिरावट को मुख्य कारण माना जा रहा है। शिक्षाविद प्राचार्य पवन रेढू ने कहा कि समाज में असुरक्षा और भारतीय संस्कृति में मूल्यों की गिरावट को रोकना आवश्यक है।
कंडेला खाप ने सरकार से आहवान किया है कि सभ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हरियाणा की खापों को सामाजिक संगठन का दर्जा दिया जाए। इस अवसर पर प्रवक्ता मास्टर कर्मवीर, प्रताप कंडेला, रमेश सरपंच दालमवाला, सतबीर सरपंच बोहतवाला और सचिव रामनिवास शाहपुर मौजूद रहे।