फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु रविदास आश्रम में संत समागम, संतों ने दिया मानवता और समानता का संदेश

विज्ञापन
15जेएनडी20: संत समागम में रविवार को मौजूद संत व श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सफीदों। गांव छापर स्थित गुरु रविदास आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को धर्म, मानवता, सामाजिक समानता और सेवा का संदेश दिया। श्री श्री 108 संत धनपत दास की उपस्थिति में आयोजित समागम में श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचन सुने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओम आयुर्वेदा के संचालक एवं समाजसेवी आचार्य विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, भाजपा नेता अमरपाल राणा, पूर्व आईआरएस कमिश्नर प्रीता हरित और आईआरएस शंभू दयाल दोहरे भी मौजूद रहे।
आचार्य विकास कुमार ने कहा कि संत-महात्माओं की संगति मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देती है। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। इन आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। संत धनपत दास ने कहा कि संत-महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अच्छे संस्कार और परोपकार की भावना विकसित करनी चाहिए। इससे समाज में प्रेम और आपसी विश्वास मजबूत होता है।
विज्ञापन

समागम में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी सेवा भी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान साध्वी सावित्री बरवाला, स्वामी सदानंद महाराज, श्यामानंद, शंभूनाथ, मिशनरी कलाकार सोनू सिंघानिया, मनजीत मेहरा की टीम और महावीर गुड्डू की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
15जेएनडी 20: संत समागम में रविवार को मौजूद संत व श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें