फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधी रात को दंपती पर डंडों से हमला, महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की भटनागर कॉलोनी में 14 नवंबर की रात तीन युवकों ने एक दंपती पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास भी किया। इसी दौरान डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई और दंपती को आरोपियों से बचाकर पुलिस चौकी ले गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटनागर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब दो बजे उसके पति के ताऊ का लड़का अमन उनके घर आया था। वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह पति के साथ उसे पुलिस चौकी ले जाने लगी। रास्ते में अमन ने अपनी गलती मान ली और वापस चला गया।
इसके बाद जब वह पति के साथ चौकी जा रही थी तो रास्ते में कार सवार तीन युवक मिले। आरोप है कि तीनों नशे में थे। उन्होंने दंपती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें