फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर पलटा गैस का टैंकर

Sun, 03 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी33-क्रेन की मदद से कैंटर उठाते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एचपी एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में कहीं गैस का रिसाव नहीं हो जाए इसलिए सावधानी के तौर पर हाईवे के दोनों तरफ ट्रैफिक को रुकवा दिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को उठवाया गया है। गनीमत रही कि गैस रिसाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को डेढ़ बजे के करीब गैस से भरा टैंकर जींद से नरवाना की तरफ जा रहा था। खटकड़ गांव से निकलते ही होटल के नजदीक टैंकर बेकाबू होकर रोड से नीचे उतर गया और गड्ढों में जाकर पलट गया। टैंकर पलटते ही आसपास से गुजर रहे वाहन चालक रूके और तुरंत डायल 112 को कॉल की।
पुलिस ने हाईवे के दोनों तरफ 500-500 मीटर दूर तक ट्रैफिक को रोक दिया गया क्योंकि अगर गैस का रिसाव हो जाता और विस्फोट की आशंका रहती। इसके बाद तीन से चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। उसके बाद चेक किया गया कि कहीं गैस का रिसाव तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें