फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ओपीडी सेवाएं : मिड्ढा

Sun, 03 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी32-अपने स्थानीय आवास पर जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए डिप्टी स्पीकर ड
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को अपने स्थानीय आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों अपनी समस्याएं रखी। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कई विभागीय मुद्दों से जुड़ी शिकायतों को लेकर प्रार्थी पहुंचे। डॉ. मिड्ढा ने समस्याओं को मौके पर ही संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता से किया गया प्रत्येक वादा उनके लिए एक दायित्व है और जनसेवा ही उनके कार्य का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज में आगामी समय में ओपीडी सेवाएं शुरू की जाएंगी ताकि अगले शैक्षणिक सत्र से नियमित दाखिले प्रारंभ किए जा सकें। साथ ही कॉलेज तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य शीघ्र आरंभ कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें