फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियां गांवों में होम डिलीवरी की सुविधा सुनिश्चित करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बुधवार को गैस वितरकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों के लिए शहर न आना पड़े। सभी गैस एजेंसियां गांवों में होम डिलीवरी की सुविधा सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया है। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन के स्टॉक की जानकारी एजेंसी के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि जनता में किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि जिले में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और मांग के अनुरूप पर्याप्त सप्लाई हो रही है इसलिए अनावश्यक स्टॉक जमा करके पैनिक न हों। उन्होंने कहा कि यदि कोई गैस एजेंसी कर्मी कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार आर्य को समय-समय पर एजेंसियों का निरीक्षण करने और वितरण व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए। इस अवसर पर सप्लाई इंचार्ज अमित सैनी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें