01जेएनडी07: रधाना गांव में विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए स्कूल सदस्य। स्रोत संस
जींद। हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक अप्रैल से जिले में आओ स्कूल चलें अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। गांव रधाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया। स्कूल के मुख्य द्वार पर ही शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। प्राथमिक पाठशाला से पांचवीं पास कर छठी कक्षा में प्रवेश लेने आए छात्र उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि वे पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे। संवाद