फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में 80 जगहों पर सड़ रहा कूड़ा, 45 मीट्रिक टन उठवाया

विज्ञापन
09जेएनडी37: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर परिषद रोजाना कूड़ा उठवा रही है। इसके बावजूद शहर में 80 से अधिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। अनुमान के अनुसार, 500 टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा है। कूड़े के ढेर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दुर्गंध के कारण दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भी दिक्कत हो रही है। बुधवार को नगर परिषद ने करीब 45 मीट्रिक टन कूड़ा उठवाया। इसके बावजूद कई स्थानों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। हड़ताल के कारण नियमित सफाई प्रभावित होने से परिषद के सामने शहर को पूरी तरह साफ रखने की चुनौती बनी हुई है। उधर, मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारी गुरुवार को नेहरू पार्क में जन पंचायत करेंगे।
विज्ञापन

इसमें सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे। कर्मचारी सरकार पर मांगें पूरी करने का दबाव बनाएंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोहनलाल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें