फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाई महीने में सोलर पंपों की केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। पुलिस ने क्षेत्र में खेतों में लगे सोलर पंपों की केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जुलाना निवासी नरेश, गुरमीत, मोहित और कमल उर्फ छोटा के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर 13.250 किग्रा. तांबे के तार, 12 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

करेला निवासी नरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि उसके खेत से एक युवक सोलर पंप की केबल काटकर घसीटते हुए ले जा रहा था। उसकी नजर उस पर पड़ गई। खुद को पकड़े जाने के डर से आरोपी केबल मौके पर छोड़कर फरार हो गया लेकिन उसकी पहचान जुलाना निवासी नरेश के रूप में हो गई। पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी नरेश को देवरड़ फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि आरोपी नरेश ने पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों गुरमीत, मोहित और कमल उर्फ छोटा के साथ मिलकर पिछले करीब ढाई महीने में जुलाना क्षेत्र में सोलर पंपों की केबल चोरी की कई वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें