फोटो 06जेएनडी10-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में पहुंचे एडीसी प्रदीप कुमार और अन
- फोटो : credit
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को बहुविषयक विज्ञान, नवाचार और सतत समाधान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलावों के दौर में अंतर्विषयक अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और रसायन विज्ञान विभागों की ओर से आयोजित संगोष्ठी में तीन तकनीकी सत्र हुए। इनमें विशेषज्ञों ने बायोसेंसर, स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नत निदान, भारी धातुओं के दुष्प्रभाव और संकटग्रस्त पौधों के संरक्षण पर व्याख्यान दिए। प्राचार्य सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद