फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चों को बताई खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां

विज्ञापन
20जेएनडी20-वार्ड नंबर-1 में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत प्रशासन - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
जींद। उचाना नपा के वार्ड नंबर-1 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया। मेले का मुख्य उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना, उनके सामाजिक एवं भाषा कौशल को मजबूत बनाना और उन्हें विद्यालयी वातावरण के लिए तैयार करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजू के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें रंग एवं आकार पहचान, कहानी वाचन, चित्रकला, गीत-संगीत तथा व्यवहारिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न रोचक गतिविधियां शामिल रहीं।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, अभिभावकों के लिए भी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उन्हें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं समग्र विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सुमन देवी, सुपरवाइजर मनीषा, संतोष रानी, सुशीलवती, मधुबाला, नीलम देवी, मुकेश देवी, सीमा, ऊषा रानी, सुनीता, मिनाक्षी, सुमित्रा, शीला रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें