10जेएनडी04: चाबरी गांव में तालाब का निरीक्षण करते स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल। स्रोत ग्रामीण
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निड़ाना के अंतर्गत शुक्रवार को छह गांवों निड़ाना, चाबरी, ललित खेड़ा, ढीगाना, भैरों खेड़ा और नंदगढ़ के तालाबों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गईं हैं।
स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल ने बताया कि गंबूजिया मछली तालाबों में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खा जाती है जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी बुखार जैसी खतरनाक बीमारियों के फैलाव पर प्राकृतिक रूप से रोक लगती है।
यह विधि पर्यावरण के अनुकूल और बेहद प्रभावी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे और पानी की टंकियों की सप्ताह में एक दिन सफाई अवश्य करें। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुरेश मलिक, राकेश पूनिया और जीवन जांगड़ा मौजूद रहे। विभाग का लक्ष्य मच्छर जनित बीमारियों को समय रहते नियंत्रित करना है।