फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को गेहूं की कटाई के दौरान आग लगने का खतरा, दिन में बिजली आपूर्ति बंद रखने की मांग

विज्ञापन
10जेएनडी07: नगूरां निगम एसडीओ को 33 केवी शामदों की बिजली सप्लाई बंद करने की मांग करते सरपंच प्र
विज्ञापन
जींद। नगूरां के किसानों ने 132 केवी नगूरां सब-स्टेशन से निकलने वाली 33 केवी शामदों लाइन की बिजली सप्लाई दिन में बंद रखने की मांग की है। शुक्रवार को सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप और किसानों ने बिजली निगम के एसडीओ आनंद कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र, शमशेर, रणबीर, राममेहर ने बताया कि उन्हें गेहूं की कटाई के दौरान खेतों में आग लगने का खतरा है। दो वर्षों से लाइन के ढीले तारों और तकनीकी फाल्ट के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दिन के समय हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई की वजह से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि सूखी फसल में जरा सी चिंगारी भी पूरी मेहनत को राख कर देती है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से दिन में कटाई के समय बिजली बंद रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसडीओ आनंद कुमार ने कहा कि पंचायत और किसानों का मांग पत्र प्राप्त हो गया है। आश्वासन दिया कि पत्र को तुरंत विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा उससे पंचायत और ग्रामीणों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें