फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए तालाब में गंबूजिया मछलियां छोड़ीं

विज्ञापन
29जेएनडी18: नगूरां गांव के तालाब में मछली डालते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
अलेवा। गर्मी के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र ढांडा के निर्देशानुसार नगूरां, चांदपुर, हसनपुर, दिल्लूवाला और दालमवाला गांव के तालाबों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गई हैं। इससे मच्छरों का लार्वा नहीं पनपेगा।
यह अभियान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगूरां के स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों नरेंद्र कुमार, पुरूषोत्तम, कुलदीप और अनिल कुमार ने तालाबों में मछलियां छोड़कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने की पहल की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि गम्बूजिया मछली एक विशेष प्रजाति है जो विभिन्न प्रकार के जल और तापमान में जीवित रह सकती है। यह मछली मच्छरों के लार्वा को खाकर उनकी संख्या को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करती है।
इससे रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग की आवश्यकता कम होती है और यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल है। उन्होंने बताया कि इससे चिकनगुनिया जैसे रोगों पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर पंपलेट बांटे जा रहे हैं, होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। बुखार के मरीजों की जांच कर उन्हें समय पर उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में कारगर साबित हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें