फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में पांच जिलों के पंच लेंगे शपथ

Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 पार्षदों और सरपंचों के बाद अब ग्राम पंचायत के पांच जिलों के पंच बुधवार को जींद की नई अनाज मंडी में शपथ लेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल हिसार मंडल के तहत आने वाले पांचों जिलों के 17800 ग्राम पंचों को प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शपथ दिलवाएंगे।

 शपथ समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी विनय सिंह ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में एडीसी आमना तस्नीम भी मौजूद रही और उन्होंने एसडीएम योगेश कुमार मेहता के साथ सभा स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां सोमवार से ही प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। नई अनाज मंडी में 16 हजार वर्ग फुट क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इस क्षेत्र में अलग-अलग जिलों के पंचों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है और प्रत्येक जिले के पंचों के बैठने के लिए सभा स्थल को पांच सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक सेक्टर में पंचों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक-एक अधिकारी की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सभी पंचों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का प्रशासन दावा कर रहा है।

पंचों में 10454 पुरुष और 7346 महिलाएं शपथ लेने पहुंचेंगे। इसके अलावा महिला पंचों के साथ आने वाले परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए विशेषतौर पर अतिथियों के लिए मंच बनाया गया है।

जिलावार ब्यौरा
जिला        पंच        महिला        पुरुष
सिरसा        3447    1407        2040
हिसार        3794    1523        2271
फतेहाबाद        2594    1103        1491
भिवानी        4748    2057        2691
जींद            3217    1256        1961

सभा स्थल पर लगाई जाएंगी सात बड़ी एलईडी
सभा स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह को सहजता से देख सके। इसके लिए सात बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिला प्रशासन ने समारोह स्थल पर पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। लोगों को पानी पीने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पानी के कैंपरों के साथ पर्याप्त डिस्पोजल गिलासों का भी प्रबंध किया जाएगा। समारोह में आने वाले पंचों की संख्या को देखते हुए सभा स्थल के पास तथा पार्किंग क्षेत्रों में कुल मिलाकर 90 अस्थाई शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


तैयारी पूरी, नहीं होगी दिक्कत
शपथग्रहण समारोह के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर रखी हैं। समारोह से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
राकेश मोर, डीडीपीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें