फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनौती बना ईंधन, जयभगवान हांसी से दौड़कर चाय पिलाने आए जींद

Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी39: चाय विक्रेता जयभगवान को सम्मानित करते युवा। संवाद
विज्ञापन
नाम : जयभगवान
विज्ञापन

उम्र : 45 साल
काम : चाय बेचना
आशियाना : हांसी में
चुनौती : घर से दौड़कर दुकान आने की
जींद। इन बिंदुओं से एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर बनती है जो गृह जनपद हांसी से दौड़कर जींद में चाय बेचने की आए। जयभगवान की उम्र भले ही 45 वर्ष हो लेकिन हौसला और जोश आज भी जवानों से कम नहीं है। जयभगवान हुडा मार्केट में चाय की दुकान चलाते हैं।
उन्होंने मजाक-मजाक में युवाओं की बात को चुनौती मानकर करीब 25 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तकरीबन चार घंटे में तय की। हांसी जिले के धर्मखेड़ी गांव से जींद हुडा मार्केट में चाय की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जयभगवान रोज की तरह चाय बना रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ युवाओं ने मजाक में कहा कि यदि वह गांव से पैदल चलकर जींद पहुंच जाएं तो उनकी फिटनेस मान ली जाएगी। युवाओं की यह चुनौत जयभगवान का चुभ गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने गांव हांसी जिले के धर्मखेड़ी से जींद की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान मजाक करने वाले युवाओं को बुलाया ओर उनसे वीडियो बनवाया।
लगातार दौड़ते हुए जयभगवान जब हुडा मार्केट स्थित चाय के ठेले पर पहुंचे तो वहां युवाओं और आसपास के दुकानदारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर और तालियां बजाकर जज्बे को सलाम किया। लोगों ने कहा कि जयभगवान ने यह साबित कर दिया कि फिट रहने के लिए उम्र की सीमा नहीं होती बल्कि इरादे मजबूत होने चाहिए।
विज्ञापन


परिश्रम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है
जयभगवान ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल युवाओं को यह संदेश देना है कि परिश्रम और सकारात्मक सोच से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उनका यह साहसिक कदम अब शहर में चर्चा का विषय बना है और लोग उनके जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें